फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शराब के लती पति की मारपीट से आहत महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के बंडवा गांव निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी दयावती (35) ने शुक्रवार की दोपहर पति की प्रताड़ना से आहत होकर कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर झूल गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा उसकी मौत हो गई थी। भाई पनवाड़ी थाने के नगारा घाट निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके बहनोई शराब व जुआ खेलने के लती हैं। शराब के नशे में उसकी बहन से मारपीट करते हैं। बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गय। मुस्करा थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नही दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें