फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं बार जिलाध्यक्ष बने जगदीश

Sun, 24 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष का स्वागत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन रविवार को हुआ। इसमें जगदीश निगम सातवीं बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर जगदीश निगम ने प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार को 31 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर त्रिलोक कुमार और फौजिया इस्लाम को 25-25 मत मिले। जिन्हें संयुक्त रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लल्लू सिंह कुशवाहा और उपाध्यक्ष के तीन पदों पर ऊषा किरन सिंह, इबादउल्ला, लतीफ अहमद चुने गए। वहीं संयुक्त मंत्री में कुमारी माजदा तथा संगठन मंत्री के तीन पदों पर रामदत्त अवस्थी, रामबाबू और रियाद अहमद चुने गए। कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा व संप्रेक्षक ऑडिटर कुलदीप चंद्र यादव व क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री आशीष कुमार कौशल निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी प्रेमनारायण द्विवेदी, जयप्रकाश गुप्ता, तेज बहादुर मिश्रा, रघुराज प्रसाद, श्यामबिहारी वर्मा, रामेश्वर कुटार ने चुनाव संपन्न कराया। मौके पर धर्मेद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र धुरिया, रामपाल कुशवाहा, प्रमोद सोनकर, शफी मोहम्मद, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुनीता अहिरवार, प्रिया, रश्मि सचान, किश्वरजहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें