फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मवेशी से टकराकर आईटीआई छात्र की मौत, दो साथी घायल

Sun, 08 Sep 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी गयादीन वर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा अमन कुमार (21) अपने साथी प्रदीप कुमार (20) व ब्रजेंद्र (21) के साथ बाइक से राठ में अपने साथी बंडवा निवासी रमजान के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे।
शुक्रवार रात आठ बजे हमीरपुर रोड पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायलों को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक सरीला कस्बे के आईटीआई का छात्र था। पिता के नाम 14 बीघा जमीन है। परिवार में बड़ा भाई करन सिंह, मां कुसमारानी, बहन सुमन व संगीता हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें