फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 08 Sep 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थानाक्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात कुनेहटा-न्यूरिया गांव के बीच ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की कुचलकर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को इलाज के लिए भेजा। सदर कोतवाली के सूरजपुर गांव निवासी संदीप कुमार (22) व कुछेछा निवासी सुरेश (45) अपनी बाइक से मुस्करा कस्बे से लौटकर घर आ रहे थे।
तभी कुनेहटा व न्यूरिया गांव के बीच अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक से कुचलकर संदीप की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुरेश घायल हो गया।
सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सुरेश को अस्पताल भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता जय सिंह ने बताया कि संदीप फ्रिज, कूलर व एसी ठीक करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात वह अपने साथी के साथ मुस्करा में काम कर घर वापस लौट रहा था। तभी यह घटना हो गई। संदीप तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें