फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित दो मदरसों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आधुनिकीकरण योजना से संचालित मदरसों में लगातार बढ़ती अनियमितताओं की जांच शासन से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम गुलशन रहमत भंभौरा एवं मदरसा इस्लामिया स्कूल पारा में टीम ने पहुंचकर भूमि भवन पेयजल स्वच्छता का स्थलीय निरीक्षण किया। मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मुस्लिम बच्चों को दीन तालीम शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान पढ़ाई जानी है। मदरसों के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मदरसे में तीन अध्यापकों की नियुक्ति की है। मदरसों में आ रही शिकायतों के देखते शासन स्तर से भौतिक सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल, आरईएस के जेई संजय कुमार, संकुल प्रभारी मो. सईद सिद्दीकी, सोमनाथ बाजपेयी व नोडल शिक्षक रामकृष्ण रहे। बीईओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में दो मदरसे हैं। जिन्हें शासन से अनुदान मिलता है। सत्यापन के दौरान शिक्षकों ने 58 माह से मानदेय न मिलने की जानकारी दी। कहा कि शासन को इस पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें