भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे में बस स्टैंड के समीप नशे की हालत में एक दिव्यांग ने जमकर हंगामा किया। इससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दिव्यांग को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया।
कस्बे के बस स्टैंड में दोपहर एक बजे दोनों पैरों से दिव्यांग युवक ने शराब को नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर उसके लेटने से यातायात ठप हो गया। इससे वाहन चालक असहज हो गए। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दिव्यांग को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया।