कस्बे में किराए का कमरा लेकर इंटर की पढ़ाई कर रहे मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मौत का कारण परिजनों द्वारा मामा को अधिक तवज्जो देने की बात लिखी है।
गहरौली निवासी अंकित (17) पुत्र लखन सोनकर कस्बे के विद्यादेवी पालीवाल इंटर कालेज में कक्षा-12 का छात्र था। वह गांधी विद्यालय के निकट प्रकाश गोस्वामी के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे तक उसका दरवाजा नहीं खुला।
पड़ोसियों के साथ मकान मालिक के बच्चों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। दरवाजे से झांका तो अंकित को फांसी के फंदे पर देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को कटवाकर शव बाहर निकाला। तलाशी लेने पर अंकित की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि वह इसलिए फांसी लगा रहा है क्योंकि घर में उसकी कोई पूछ नहीं है, मामा मनोज को घर वाले अधिक तवज्जो देते हैं।
जिससे वह आहत है। सूचना पर पिता लखन सोनकर व अन्य परिजन भी आ गए। पिता ने रो-रोकर सिर पीटना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि अंकित उसका दूसरे नंबर का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।