कस्बे के उरई रोड स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में पिछले एक सप्ताह से चल रही इंटर हाउस क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन पर गगन हाउस और वायु हाउस टीमों के बीच मैच हुआ। जिसमें गगन टीम विजयी रही।
समारोह के मुख्य अतिथि धनपत सिंह, अरुण तिवारी और डा. सत्यनारायन सिंह परिहार ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड मधुर नयन दीक्षित को मिला।
बेस्ट बालर का पुरस्कार मो. हुजैफा को दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरएस पांडेय, उदयभान, आशीष निगम, दिनेश व शैलेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।