फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फरियादियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से चित्रकूट धाम बांदा मंडल के अपर आयुक्त भगवान शरण ने बुधवार को मौदहा तहसील, नगर पालिका तथा विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




अपर आयुक्त ने अभिलेखों का अवलोकन कर कक्ष के बाहर आने वाले फरियादियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर की जांच की तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रात: 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।



इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार शेखर मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, प्रभारी बीडीओ अनिल पाठक, नगर पालिका ईओ सीमा तोमर सहित समस्त पटल सहायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें