फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी समेत दो गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता अशोक अहिरवार की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए डीआईजी स्तर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात लगभग नौ बजे कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अशोक अहिरवार एक शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे थे। घर के पास घात लगाए छह लोगों ने अधिवक्ता को गोली मार दी थी। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई थी।

 मृतक अधिवक्ता  के भाई बाबूलाल अहिरवार ने मोहल्ले के ही अरुण कुमार, नरेंद्र, धर्मेंद्र, भूपेंद्र शैलेंद्र उर्फ बंटी और अजय उर्फ बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल जगदेव यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग चार बजे धनौरी गांव के पास हत्याकांड के मुख्य आरोपी भूपेंद्र और उसके भाई शैलेंद्र उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी भूपेंद्र के पास से एक तमंचा एक कारतूस भी बरामद किया गया है। इसी तमंचे से अधिवक्ता को गोली मारी गई थी। हत्याकांड में नामित चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। बुधवार को आरोपियों को सीओ विजय त्रिपाठी के सामने पेश किया गया। सीओ ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने पांच-पांच हजार और डीआईजी ने दस दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रभारी कोतवाल जगदेव यादव, एसआई सुनील सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, एसएसआई अमर सिंह, दिनेश, प्रदीप, राजाराम, अजय, रामसिया को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें