फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 400 मीटर दौड़ में वारिश पहले व नित्यांश दूसरे स्थान पर रहे

Sat, 20 Dec 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ज्योति फेस्ट उत्सव में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर खूब तालियां बटोरी। 400 मीटर की दौड़ में मोहम्मद वारिश ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, नित्यांश व साहिल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कस्बे के सेंट पॉल स्कूल में चार दिवसीय ज्योतिफेस्ट उत्सव का मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया, इसमें अर्सउद्दीन पहले स्थान पर रहे। आदित्य कुमार को दूसरा स्थान मिला। 50 मीटर दौड़ प्राइमरी बालक वर्ग में प्रथम स्थान हसन खान, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से अयानुद्दीन व उस्मान रहे। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान इराम, द्वितीय पर अन्या सोनी व तीसरे पर माहिरा रही। जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। असुद्दीन ने सबसे तेज दौड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। आभाष व शिवम को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान उम्मूल का रहा। द्वितीय स्थान पर आयशा निजामी व कृतिका रहीं। उत्कृष्ट सेवा में 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेंटपॉल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें