फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कलौलीतीर में राजमिस्त्री ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में राजमिस्त्री ने मंगलवार भोर घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव निवासी राकेश प्रजापति (36) राजमिस्त्री था। वह एसपी आवास के काम पास काम कर रहा था। पिता रामस्वरूप ने बताया कि शनिवार देर शाम राकेश काम से लौटा था। रात में पत्नी सुधा के साथ खाना खाने के बाद छत पर कमरे में सोने चला गया जबकि पत्नी सुधा बच्चों व सास के साथ आंगन में सो गई।
मंगलवार भोर जब सुधा कमरे में पहुंची तो राकेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। राकेश की माैत से सुधा, दो बेटे ऋषभ (8) और आदर्श (5) रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजन मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद माैत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें