फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ईदगाह स्थल पर हो रहे अवैध गेट निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 29- मीरा तालाब में कंस मेला मैदान पर अवैध निर्माण गिरवाते उपजिलाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के मीरा तालाब स्थित ईदगाह स्थल पर हो रहे कथित अवैध गेट निर्माण के विरोध में दिए गए शिकायत पत्र पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाते हुए गेट को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

नगर के समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि कंस मेला की जमीन पर गेट का निर्माण कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार शाम एसडीएम करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, ईओ सीमा तोमर सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान निर्माण कार्य को अवैध पाए जाने पर तुरंत रोक लगा दी गई और बन रहे गेट को ध्वस्त करा दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, निशांत गुप्ता, आशीष गोस्वामी, प्रमोद वर्मा, डॉ. गौतम ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि यह निर्माण कंस मेला की भूमि पर किया जा रहा है जो नियमों के विरुद्ध है। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें