फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ऋण स्वीकृत करने में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बैंकर्स की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बैंक प्रबंधकों को सख्त लहजे में निर्देश दिया है ऋण स्वीकृत करने में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। ऋण निवेश मित्र, विभिन्न ऋण योजनाओं एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों को किसी भी दशा में लंबित न रखने के निर्देश दिए। बैंकर्स योजनाओं का लाभ देने में अनावश्यक औपचारिकता न अपनाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से ऋण मिल सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक की उद्योग एवं सेवा परियोजनाओं पर 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा बिना गारंटी के ऋण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें