फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दूसरा बच्चा बेटी हुई तो मिलेंगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब दूसरे बच्चे के रूप में कन्या जन्म पर छह हजार रुपए मिलेंगे। पहले बच्चा होने पर पांच हजार रुपए दिए जाते है। योजना का पोर्टल मार्च माह से बंद है। अप्रैल में नया पोर्टल लांच हुआ था, जिसमें डाटा शिफ्टिंग का काम जून माह में पूरा हो जाएगा। इसी माह नए पोर्टल की लांचिंग से पहले प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सोमवार को टीबी सभागार में जनपद के समस्त एमओआईसी, बीसीपीएम, बीपीएम और डाटा इंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया कि अभी तक सिर्फ पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते थे। अब यदि कोई महिला दूसरी बार में कन्या को जन्म देती है तो उसे छह हजार रुपए मिलेंगे।
योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक मोहित चंद्रशेखर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत ब्लाॅकवार एएनएम और आशा को नए पोर्टल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। छह सालों में इस योजना से जनपद में 33 हजार से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें