फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो सम्मान निधि से होंगे वंचित

Thu, 13 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। शासन की ओर से किसानों के डिजिटल डेटाबेस को तैयार कराने की यह महत्वपूर्ण पहल ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। रजिस्ट्री न कराने वाले किसान पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 2,01,720 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री होनी है। अब तक सिर्फ 1,19,814 किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री कराई है। शेष किसान अब तक इस दिशा में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शासन के निर्देश पर पिछले आठ माह से यह अभियान चल रहा है, लेकिन किसानों की सुस्ती के कारण इसका लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पा रहा है। अब नवंबर में इस काम को पूरा किया जाना है।

-

क्या है फॉर्मर रजिस्ट्री
फॉर्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटाबेस प्रक्रिया है। इसमें किसान की पहचान, भूमि विवरण, फसल जानकारी और संपर्क विवरण दर्ज होते हैं। इस रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान को एक यूनिक कोड दिया जाता है। जब यह कोड विभागीय वेबसाइट पर दर्ज किया जाता है तो किसान की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाती है। इससे योजनाओं में पारदर्शिता आती है और किसान को बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन


-

यहां कराएं पंजीयन
फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को सम्मान निधि सहित कई योजनाओं का लाभ बिना किसी झंझट के मिलेगा, लेकिन जिन किसानों ने अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे इन सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। किसान अपने निकटतम जन सेवा केंद्र या कृषि विभाग के सुविधा केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
विज्ञापन


- डॉ. प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें