फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: देवी मां की प्रतिमाओं को नम आंखों से किया विसर्जित

Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चैत्र नवरात्र में शहर के विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भक्तों ने नम आंखों से विसर्जित किया। इसके पहले पंडालों से पूजन पाठ करके शोभायात्रा निकाली गई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा झूमते हुए साथ चल रहे थे, तो वहीं जगह जगह पुष्प वर्षा की गई और गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन

शहर के सुभाष बाजार, विवेक नगर, खालेपुरा, पशु अस्पताल एरिया समेत अन्य स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल नौदिनों तक सजे रहे। दशवीं को शनिवार की वजह से विसर्जन नहीं किया गया। रविवार को देवी भक्त पंडाल से मां की प्रतिमाओं को लेकर शोभायात्रा के रूप में निकले। विभिन्न मार्गो से होकर निकली शोभायात्रा पर खूब पुष्पवर्षा की गई। जगह-जगह आरती उतारी गई तो वहीं देवी भक्त डीजे पर बज रहे मां के कीर्तन पर जमकर थिरकते हुए साथ चले। यात्रा में युवा गुलाब के फूल और गुलाल उड़ा रहे। प्रतिमाओं को नदी में ले जाकर विसर्जित करने तक भक्त लगातार जुटे रहे। सड़कों पर निकाली गई झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कई जगह लोगों ने प्रसाद वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें