फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मानवता शर्मसार... कलक्ट्रेट में रेंगता रहा दिव्यांग, नहीं पड़ी किसी की नजर

विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 17- डीएम ऑफिस की सीढि़यां चढ़ते हुए दिव्यांग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया। एक दिव्यांग आवास के लिए घिसटते हुए डीएम से मिलने जा रहा है। इस दाैरान कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। बाद में मीडिया कर्मियों के वीडियो बनाने पर कर्मचारी हरकत में आए और व्हीलचेयर से उसे डीएम के पास ले गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अशोक कुमार एक तरफ फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हैं। वहीं उनके कुछ कर्मचारी व्यवस्था पर बट्टा लगाने का कार्य कर रहे हैं। सुमेरपुर कस्बा के वार्ड नंबर छह चांदथोक निवासी फुल्लू (45) दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। फुल्लू करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी की चौखट तक पहुंचा। इस दौरान किसी भी सरकारी महकमे के जिम्मेदार की नजर उन पर नहीं पड़ी। ऑफिस की पांच सीढ़ियां चढ़ने के दाैरान सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। कर्मचारी उन्हें सहारा देने के बजाय तमाशबीन बने रहे। हालांकि वीडियो बनते देखकर कर्मचारी व्हीलचेयर से फुल्लू को डीएम के पास ले गए।
फुल्लू ने जिलाधिकारी को बताया कि वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करता है। पात्र होने के बावजूद उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिला है। वह खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। उनकी मां सरमन का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है। फुल्लू ने जिलाधिकारी से आवास का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें