फोटो 27 एचएएमपी 33- मुस्करा क्षेत्र के बंडवा गांव के रपटा के ऊपर से बह रहा बिरमा नदी का पानी। स
गहरौली। मुस्करा मार्ग पर बस स्टैंड से लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गेट तक करीब 800 मीटर तक सड़क के ऊपर घुटनों तक पानी भरा है। वहीं कस्बा से खरेला जाने वाले मार्ग पर मुस्करा तिराहे पर कई फीट पानी भर गया है। कन्या जूनियर हाईस्कूल और हरिजन प्राथमिक विद्यालय सहित सब्जी मंडी के पास नवीन प्राथमिक स्कूल में करीब दो फीट पानी भर गया है। सबसे खराब स्थिति खरेला मार्ग पर पुन्नियां गांव के पास दोदौ नाले में उफान के चलते पुलिया डूब गई है। इससे गांव के चारों तरफ से पानी भर गया है। पांडे मोहल्ला के सीताराम सोनी ने बताया कि उनका बेटा- भतीजा सुबह कानपुर से आए थे, लेकिन जलभराव के कारण कमर तक पानी में होकर घर पहुंचना पड़ा। क्वाट मोहल्ला के राम सजीवन, जगदीश कुशवाहा, रामबालक, राजाबाबू, केशव, कालीचरन कुशवाहा आदि ने बताया कि बाबू की चक्की के सामने कुशवाहा बस्ती में करीब 12 से अधिक घरों में पानी भर गया। इससे गृहस्थी का सामान पानी में तैर रहा है। डीएम के निर्देश पर बीती देर शाम नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश वर्मा, लेखपाल हिमांशु और सचिव जयराम कुशवाहा गांव पहुंचकर जेसीबी से करीब 200 मीटर की खुदाई कराकर जलनिकासी का कार्य शुरू कराया है।
सिंचाई विभाग की बंधी उफनाई, घरों में घुसा पानी
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी के समीप सिंचाई विभाग की बंधी संख्या पांच भारी बारिश के चलते उफना गई। इससे फैक्टरी एरिया के समीप बसी आबादी में पानी भरने लगा और घरों में पानी घुसने लगा। रविवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष ने जेसीबी की मदद से बंधी को कटवाकर जल निकासी का रास्ता बनाया। सिंचाई विभाग के मेट याकूब खान ने बताया कि बंधी से जल निकासी के लिए लगा पुराना पाइप जाम हो गया था। इसके चलते पानी बस्ती की ओर जाने लगा था।
पुलिया न होने से सड़क पर तीन फीट ऊपर बह रहा पानी
कुरारा। कुरारा-मनकी मार्ग से सिवनी ग्राम पंचायत के मजरा जगनपुर जाने वाली सड़क पर पुलिया न होने के कारण बारिश का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। गांव निवासी हरिया, करिया, करन सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के ऊपर करीब तीन फीट पानी बह रहा है।
फोटो 27 एचएएमपी 33- मुस्करा क्षेत्र के बंडवा गांव के रपटा के ऊपर से बह रहा बिरमा नदी का पानी। स