आग से दो लोगों के मकान और एक लाख रुपये का सामान जल गया। उधर, बक्छा गांव में जहां मंगलवार को आठ मकानों में आग लगी थी वहां बुधवार रात पुन: आग धधक उठी और एक व्यक्ति का मकान जल गया।
सिसोलर थानाक्षेत्र के भैंसमरी गांव निवासी प्रभु पुत्र बिंदा के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान व गृहस्थी जलने के साथ ही उसके भाई शिवलाल का मकान भी आग की चपेट में आ गया।
जहां मकान, अनाज व अन्य गृहस्थी का समान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, बक्छा गांव जहां मंगलवार को भीषण आग लगने से मकान व गृहस्थी का समान जला था। वहां बुधवार रात फिर शमशेर सिंह के मकान में आग धधक उठी। पानी के अभाव के चलते का बेहद अभाव होने से मंगलवार की आग में बचा मकान व समान जल गया।
इससे करीब 50 हजार की आर्थिक क्षति हुई है।
बुधवार को शमशेर सिंह सहित बक्छा के अग्निपीड़ितों ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान से गांव में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की।