फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वार्षिकोत्सव, प्रतिभा अलंकरण समारोह में छात्राओं का सम्मान

Fri, 27 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 32वां वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। छात्रा साक्षी गुप्ता और सपना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चित्रा, श्रुत्यादि सिंह, रोहिनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मृदुलता सोनकर ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की चैंपियन ट्रॉफी छात्रा चित्रा को प्रदान की गई। इसके साथ ही महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली स्नातक छात्रा आयुषि, परास्नातक में अलशिफा, विनीता देवी, रितु, नैन्सी सक्सेना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी और इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी लवकुश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. अशोक बाबू ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन आलोक कुमार ने किया। इस दौरान अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. शालिनी की ओर से लिखी गई दो पुस्तकों का विमोचन अतिथियों की ओर से किया गया। इस दौरान सभी ने उनकी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें