फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: प्रेमी और प्रेमिका की बंधक बनाकर की गई थी हत्या, 18 साल बाद मिला इंसाफ; कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Sat, 27 Jan 2024 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में साल 2005 में घर छोड़कर गए प्रेमी युगल की बंधक बनाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेमिका के चाचा और दो मामा समेत पांच को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने हर एक आरोपी पर 26 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका को मिला इंसाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के राठ कोतवाली इलाके के अकौना गांव में हुए ऑनर किलिंग के 18 साल पुराने मामले में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने फैसला सुनाया है। अदालत ने मृतका के चाचा और दो मामा समेत पांच दोषियों को उम्रकैद सुनाई है। 
विज्ञापन


साथ ही हर एक पर 26 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। उस समय प्रेमी प्रेमिका के परिजनों को कंकाल मिले थे। दोनों कंकाल की कपड़ों से शिनाख्त की गई थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने बताया कि राठ थाना इलाके के अकौना गांव के रहने वाले अरविंद और उसकी प्रेमिका विनीता की हत्या कर दी गई थी। प्रेमिका के पिता और प्रेमी के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


प्रेमी के भाई महेंद्र लोधी ने आठ नवंबर 2005 को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अरविंद और गांव निवासी देशराज की बेटी विनीता का आपस में कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो 30 अक्तूबर 2005 को दोनों मौका पाकर घर से चले गए। 
 

31 अक्तूबर की सुबह लड़की पक्ष की ओर से भारत लोधी, भीखम, जवाहर, दयाराम और टीकम असलहे, कुल्हाड़ी व डंडे लिए उसके दरवाजे आए। उसके पास मौजूद उसके भाई के दोस्त पियूष सोनी से दोनों का पता पूछते हुए धमकाकर अपने साथ ले गए। 

 

एक नवंबर 2005 को सुबह मुस्करा बस स्टैंड पर बोलेरो गाड़ी में उसके भाई अरविंद और विनीता समेत उक्त सभी लोगों को उसके रिश्तेदारों ने देखा। वह लगातार भाई की तलाश में जुटा रहा। सात नवंबर 2005 को उसे जानकारी मिली कि कंधौली गांव के पास नहर की पटरी पर दो नर कंकाल मिले हैं। 

 

कपड़े देख उसने अपने भाई की शिनाख्त की। मामले में पुलिस ने सात लोगों अकौना निवासी सगे भाईयों भारत व टीकम, जगदीश, युवती के चाचा दयाराम लोधी, पियूष सोनी व कंधौली निवासी युवती के मामा सोहन लोधी व धस्सू लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने पियूष सोनी को विवेचना में बाहर कर दिया। जबकि जगदीश की मौत हो गई। कोर्ट में पांच लोगों का विचारण किया गया। अदालत ने सभी पांचों दोषियों को उम्रकैद सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें