फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाए घर-द्वार, विधि-विधान से हुआ पूजा पाठ

Mon, 20 Oct 2025 08:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दीपावली पर्व पर पूरा जिला रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। घर और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन विधि विधान से हुआ। सभी ने अपने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और अपनों को बंधाई संदेश दिया। शाम से ही पटाखों की धूम धड़ाम शुरू हो गई थी जो देर रात तक होती रही। जमीन से लेकर आसमान तक रंगीन नजर आया।
विज्ञापन

जनपद में दिवाली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग बिरंगी छटा बिखरी हुई है। शाम होते ही घर, प्रतिष्ठान इलेक्ट्रानिक झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। आधुनिक लाइट ने उत्सव को खास बनाया। दरवाजे पर महिलाओं और बेटियों ने आकर्षक रंगोली सजाई। वहीं रेडीमेड रंगोली घर के पूजा स्थल पर लगाई गई। शाम होते ही घर परिवार के लोगों ने मिलकर शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक पूजन पाठ किया। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। आरती उतार कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। इसके बाद पटाखा जलाने का दौर शुरू हुआ। जमीन से लेकर आसमान तक पटाखा की छटा देखने को मिली। रंगबिरंगी रोशनी और तेज आवाज के पटाखा खूब छुड़ाए गए। आसमान में ड्रोन, हैलीकॉप्टर, बिगबॉस, राकेट पटाखा के रंग देखने को मिले। जिले के राठ, गोहांड, सरीला, सुमेरपुर समेत पूजे जिले में सभी ने अपने अपने तौर तरीकों से दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें