फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

606 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sun, 12 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
होली की खरीददारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर शनिवार को मुख्यालय की बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। तो लोगों ने जमकर खरीददारी की। रविवार को जिले भर के 606 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। वहीं विद्यालयों में बच्चो ने होली खेल कर दोस्तो से विदाई ली।रविवार को होलिका दहन व सोमवार को रंगों का पर्व होली का
विज्ञापन


त्योहार है। मंगलवार को दूज है। इसदिन भी यहां रंग चलता है। शनिवार को त्योहार होने के चलते आज लोगों ने घरेलू वस्तुओं की जमकर खरीददारी की। अधिक भीड़ होने के चलते दिन भर सुभाष बाजार में जाम जैसा माहौल रहा। जिले भर में करीब 606 स्थानों पर होलिका दहन होगा। युवाओं की टीमों ने

जमकर हरे पेड़ों की कटान कर होली का बढ़ाने का कार्य किया। कोतवाली में 53, जलालपुर में 30, कुरारा में 66, मौदहा में 62, सुमेरपुर में  56, ललपुरा में 21, सिसोलर में 22, बिवांर में 49, मुस्करा में  32, राठ में सर्वाधिक 105, मझगवा में 33, जरिया में 47, चिकासी में 30 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन


एएसपी बीके मिश्रा ने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों का पुलिस द्वारा भ्रमण कर लिया गया है। किसी भी क्षेत्र में विवाद की स्थित नहीं है। बताया कि होलिका दहन के समय पुलिस तैनात की गई है साथ ही पुलिस की मोबाइल टीमे भी गश्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें