फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-भेद छोड़ एक परिवार की तरह हिंदू एक हों: जमुना

Sun, 18 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता जमुना प्रसाद, प्रांत सह-सेवा प्रमुख ने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को जाति-भेदभाव त्यागकर एक परिवार की तरह एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत अद्वैतानंद महाराज (पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, प्रयागराज) रहे। जमुना प्रसाद ने संबोधन में कहा कि आज सनातन को मजबूत करने के लिए हम सभी हिंदुओं को एक होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिला संचालक शारदादीन, नगर संचालक शिवकांत, जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह, उत्तम सिंह, अवधेश पालीवाल, रामप्रकाश पथिक, सह-विभाग मार्गदर्शक प्रमुख मनीष शुक्ला, मातृ शक्ति की ज्योत्सना सिंह, साधना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें