फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलमा ने दिया हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर

Thu, 10 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
जलसे में मौजूद अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव स्थित सब्जी मंडी मैदान में जलसे का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इंसानियत का पैगाम देते हुए लोगों को आपस में सौहार्द से रहने को कहा। धर्मगुरुओं के बयानों से लोगों की आंखें नम हो गईं।

सब्जी मंडी मैदान में जामिया अरबिया हथौरा के उस्ताद कारी शिराज अहमद ने बुलंद आवाज के साथ कुरान मजीद की तिलावत फरमाई। उसके बाद बहराइच से आए शायर ए इस्लाम अशफाक बहराइची ने नज्म और नाज पढ़कर हिंदू -मुस्लिम एकता पर बल दिया। हजरत मौलाना डा. नफीस अख्तर ने सनातन धर्म के बारे में वेद और कुरान के माध्यम से उदाहरण देकर लोगों को ज्ञान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के मौलाना कफील अशरफ लखनऊ ने दोनों धर्म के बारे में पयामे इंसानियत के बारे में पैगाम पहुंचाया। अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद नौमान साकिवी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और बयान सुनकर उनकी आंखें भी कई बार नम हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें