फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाषण में अहसास व क्विज प्रतियोगिता में हिना अव्वल

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 27- मौदहा बीआरसी प्रतियोगिता में शामिल छात्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मौदहा (हमीरपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मौदहा में क्विज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान न्याय पंचायत स्तर पर चयनित विजेता बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताएं नोडल संकुल शिक्षकों और नोडल एआरपी के निर्देशन में तथा खंड शिक्षाधिकारी सुशील कमल के मार्गदर्शन में आयोजित हुईं। भाषण प्रतियोगिता में भैंस्ता के अहसास ने प्रथम, बिगहना की अफसाना सिद्दीकी ने द्वितीय और भैंसमरी के उत्कर्ष शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में सिलौली की हिना प्रथम, आनंदपुर के आशिक द्वितीय और भैंस्ता के क्षत्रपाल यादव तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में भैंसमरी की खुशी ने प्रथम, कुनेहटा की गुनगुन ने द्वितीय और बड़ालेवा की वंशिका कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का उत्साह से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नोडल एआरपी हरिश्चंद्र प्रजापति के अलावा नोडल शिक्षक सोमनाथ बाजपेई, विवेक कुमार दीक्षित, हरिमोहन गुप्ता, अवधेश कुमार साहू, कृष्णमनोहर गुप्ता, योगीशराज पाल, अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, रमाशंकर, फिरोजुद्दीन, शुकदेव प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें