फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में हेल्पर की मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में मकरावं गांव के निकट डंपर ने रिंगबोर मशीन लादे ट्राला में टक्कर मार दी। मशीन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी और इसमें सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि हेल्पर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। उक्त मशीन बांदा के एक ठेकेदार की बताई जा रही है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बुधवार को नलकूप बोर करने वाली रिंगबोर मशीन ट्राला से सुमेरपुर से मौदहा जा रही थी। मकरावं गांव के कुछ पहले एक डंपर को ओवरटेक करते समय टक्कर लगने से बोरिंग मशीन खड्ड में पलट गई। हादसे में इसमें सवार हेल्पर सुखबीर (35) पुत्र हरिसिंह निवासी कासगंज गांव खिदरपुर मशीन के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें हृदेश (37) पुत्र शैतान सिंह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें