फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण कर मास्क वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सेवा भारती के तत्वावधान में सिकंदरपुरा बजरंग सेवा बस्ती में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें जांच, उपचार के साथ ही करीब एक हजार मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. आराधना राजपूत व डॉ. बीके द्विवेदी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। सेवा भारती के कानपुर प्रांत के मंत्री रविंद्र गुप्ता ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। सह जिला कार्यवाह सुरेश कुमार ने सेवा भारती के सेवा कार्यों की जानकारी दी।
शिविर के संयोजक जिगनी गांव निवासी पूर्व सैनिक अरुण सिंह रहे। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह भरत गुप्ता, मुकेश, रविंद्र, रोहित गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, जिला प्रचार प्रमुख राजकिशोर, मनोज बादशाह, जीतेंद्र अहिरवार, देवेंद्र, सोमेंद्र परिहार, आलोक, अनुज त्रिपाठी, रौनक, कुंजबिहारी, योगेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें