राठ सीएचसी में 37वीं बार रक्तदान करते हरिचरन फौजी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। सीएचसी में दरिद्रनारायण सेवा समिति ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में आठ महादानियों ने रक्तदान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के आयोजक व समिति के संयोजक हरिचरन फौजी ने 37वीं बार रक्तदान किया। बृजभूषण, शैलेंद्र राजपूत, किशुन गोस्वामी, नरेंद्र राजपूत, बृजभान सिंह, रोहित राजपूत व हरिश्चंद्र ने भी रक्तदान किया। समिति के संरक्षक एसडीएम जसवंतनगर गुलाब सिंह ने कहा समिति द्वारा जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। निराश्रितों को प्रतिदिन दोनों समय का भोजन कराया जाता है।
संरक्षक राजनारायण गोस्वामी पूर्व उपनिबंधक ने कहा रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ बीके यादव, वरिष्ठ लैब हरेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार, कुलदीप मौजूद रहे।