फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः आरोग्य मेलों में बरसात का खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की सभी पीएचसी में आरोग्य मेले लगाए गए। मेले में मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। हालांकि बरसात के कारण मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार पीएचसी करहिया में 20 मरीजों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। पीएचसी भभई में 34, नायकपुरवा इचौली में 20 मरीजों ने अपना इलाज कराया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श सेवाएं, टीकाकरण, संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.जुनेद, डॉ. संदीप, डॉ. रजत रंजन तिवारी, डॉ.अमृता गुप्ता, डॉ.नरेंद्र, आदित्य मोहन अवस्थी उपस्थित रहे। सुमेरपुर संवाद के अनुसार पीएचसी पचखुराबुजुर्ग में मुफ्त दवाएं दी गईं। डॉ. मोहम्मद अलीम, डॉ. शमा परवीन, एलएमओ अजय कुशवाहा, रामनरेश सचान, एएनएम रीता सोनी, सीएचओ महेंद्र सिंह, भाजपा नेता अमित सिंह, सुनील सिंह गौतम, दुर्गेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गहरौली संवाद के अनुसार पीएचसी रूरी पारा में डॉ. हेमंत दसारिया, डॉ. आरती, डॉ. अमिता यादव की मौजूदगी में 22 मरीजों का इलाज किया गया। गहरौली पीएचसी में डॉ. मनोज कुशवाहा ने 15 मरीज देखे। यहां छह लोगों को बूस्टर डोज लगी। बिहुंनी कला पीएचसी में डॉ.खेमराज व डॉ.महेंद्र की देखरेख में 35 मरीजों का इलाज किया गया। यहां पांच लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें