फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराहट, बेचैनी और नींद न आना मानसिक विकार के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक माह से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने वालों व क्वारंटीन किए गए लोगों की जेहनी हालत पर असर पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए मानसिक स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। क्वारंटीन किए गए लोगों की काउंसिलिंग कर चिकित्सीय परामर्श दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. महेशचंद्रा ने बताया उनकी टीम कोरोना वायरस को लेकर लोगों में बढ़ रहे डर एवं घबराहट को दूर करने की कोशिश कर रही है। खासतौर पर बच्चों पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है।
घर के बाहर न जाने के कारण बच्चों में अजीब सा डर है। महानगरों और दूसरे प्रांतों से लौटने वाले मजदूर तबके की भी मानसिक स्थिति इस दौर में बिगड़ी है। क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों की काउंसिलिंग कर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

कहा 22 क्वारंटीन सेंटरों में 570 लोगों की काउंसिलिंग की जा चुकी है। साइको थेरेपिस्ट डा. नीता ने कहा अगर किसी को मानसिक स्थिति में परिवर्तन महसूस होता है या फिर घबराहट, बेचैनी, नींद न आना, उलझन होना जैसे मानसिक विकार के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी हालत में उनके मोबाइल नं 9424714634 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें