फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 14 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को जिला अस्पताल में 21 डेंगू संदिग्धों की जांच में 15 नए मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज महोबा और 14 जिले के हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 21 डेंगू संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 15 की जांच पॉजिटिव आई है। नए मरीजों में मेरापुर निवासी महेश (44), निवादा निवासी जितेंद्र (11), मौदहा निवासी वेद (9), रमेड़ी निवासी रागिनी (18), खालेपुरवा निवासी कृष्णा (8), अरतरा निवासी आकाश (14), रमेड़ी निवासी रौनक (3), खजांची मोहल्ला निवासी आकांक्षा (27), कालपी चौराहा निवासी आरिश (2), कुरारा निवासी समर (10), रमेड़ी निवासी अनिल (35), कांशीराम कॉलोनी निवासी मुकेश (28) और एक मरीज महोबा निवासी रुक्सार (24) शामिल हैं। फिजीशियन आरएस प्रजापति ने बताया कि सभी मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें