मौदहा। कम संख्या में कोविड वैक्सीन होने से मंगलवार को टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। बढ़ते विवाद को देखते पुलिस को बुलानी पड़ी। मंगलवार को सीएचसी में हुए विवाद के संबंध में जब अस्पताल के अधीक्षक का कार्यभार देख रहे डॉ. रजत रंजन तिवारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया सोमवार को 900 वैक्सीन आई थी।
जिसमें सोमवार को ही 750 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शेष बची वैक्सीन को लगवाने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वैक्सीन खत्म होने पर लोगों को बताया अब वैक्सीन आने पर ही टीकाकरण किया जाएगा। इसी बात को लेकर लोगों व कर्मचारियों में वाद विवाद हो गया। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। (संवाद)