फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लूटा

Thu, 21 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार रात बदमाशों ने आपे से जा रहे एक युवक को लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है। कोतवाली के अमगांव निवासी धीरज पुत्र हरनारायन विश्वकर्मा का भाई कुलपहाड़ में टीचर है। बुधवार को धीरज अपने आपे में फ्रिज, कूलर आदि सामान रखने के लिए कुलपहाड़ गया था।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 10 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था। धीरज ने बताया कि राठ-महोबा मार्ग पर सैदपुर गांव के पास सड़क पर खडे़ चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके आपे पर जबरन बैठ गए।

थोड़ी दूर चलकर जान माल की धमकी देते हुए उसकी जेब में पडे़ करीब 3500 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित धीरज ने थाने में तहरीर दी है। उधर कोतवाल जगदेव प्रसाद का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें