फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

Mon, 14 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
हवन करते सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर मुख्यालय के सुभाष बाजार में बुद्धि शुद्धि हवन किया। वहीं मौदहा और सुमेरपुर कस्बे में बाइक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि 17 मार्च तक सर्राफा की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन ने इंस्पेक्टर राज समाप्त करने, पैनकार्ड की अनिवार्यता हटाने, छोट मझोले कारीगरों को राहत देने और एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की। सुभाष बाजार सब्जी मंडी परिसर में एकत्र व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्रियों के  लिए बुद्धि शुद्धि हवन किया। मौके पर मुकेश कुमार ओमर, आशीष सोनी, सुरेंद्र सोनी, वरुण ओमर, आशुतोष सोनी, आलोक गुप्ता, अभिषेक कुमार, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजकुमार सोनी, राकेश साहू, सूूर्य कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

उधर मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकालकर वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सुमेरपुर व मौदहा के दर्जनों व्यापारी शामिल रहे। मौदहा सर्राफा संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ और सुमेरपुर सर्राफा बाजार के पुष्पराज सोनी, महेश, राकेश सोनी, रामऔतार, शिवकुमार सोनी मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सर्राफा की दो सौ दुकानें बंद रहीं। सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सोनी के नेतृत्व में सैकड़ाें व्यवसायियों ने बाइक जुलूस निकाला। फैक्ट्री एरिया में वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।  मौके पर रमाशंकर सोनी, बाबू सोनी, सीताराम गुप्ता, महेश सोनी, मोहनलाल सोनी, मंगल सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, कल्लू सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें