फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर लगाई फांसी

विज्ञापन
मृतक धर्मेन्द्र कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर लगाई फांसी फोटो 31 एचएएमपी 41 मृतक धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो संवाद न्यूज एजेंसी सरीला। जरिया थाने के चंडौत गांव में मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंडौत गांव निवासी कृपाल पासवान ने बताया कि उनके भतीजे धर्मेन्द्र कुमार (25) पुत्र स्व. परशुराम पासवान शराब के लती थे। मंगलवार देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे। अपनी मां बड़ी बहू (80) से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पहले से नशे में धुत होने के चलते मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर धर्मेन्द्र ने कमरे में पंखे के कुंदे पर साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के थे। मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे। उनके बड़े भाई ऊदल दिल्ली में काम करते हैं। वहीं छोटे भाई जितेंद्र का मानसिक संतुलन खराब है। मृतक विवाहित हैं जिनकी चार माह की पुत्री भी है। पत्नी रजनी तीन माह से अपने मायके पहाड़ी गांव में रह रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें