फोटो 31 एचएएमपी 42 राठ कोतवाली में घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार
- फोटो : Amar Ujala
घर में धावा बोलकर छह लोगों से की मारपीट
फोटो 31 एचएएमपी 42 राठ कोतवाली में घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। अपनी दबंगई कायम करने के लिए एक दर्जन लोगों ने घर में घुस कर एक ही परिवार के छह लोगों से मारपीट कर दी। परिवार सहित कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के नवैनी गांव निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र पन्नालाल लोधी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग अपनी हनक बनाने के लिए आतंक काटते हैं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में थे। तभी लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से लैश एक दर्जन लोगों ने उनके घर पर धाबा बोल दिया। आरोपियों ने उन्हें पकड़ कर पिटाई कर दी। बचाने पहुंचीं उनकी पत्नी रोशनी, पुत्री समीक्षा, भाई भगवान सिंह, भगवान सिंह की पत्नी प्रेमलता व पिता पन्नालाल को भी बुरी तरह से पीट दिया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे दोबारा उनके घर पहुंचे आरोपियों ने कहीं शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग प्रबृत्ति के हैं। जो गांव में अपनी हनक बनाने के लिए आए दिन मारपीट करते हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।