फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भतीजे के तिलक में जा रही महिला की बस से कुचलकर मौत, बेटे के सामने उजड़ गईं खुशियाँ

Tue, 05 May 2026 01:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेतवा पुल पर मंगलवार दोपहर तिलक समारोह में शामिल होने जा रही मां-बेटे की बाइक को महोबा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय फूलकली निषाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरैली मड़ैया निवासी फूलकली अपने बेटे वीरू के साथ बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे बेतवा पुल पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल वीरू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

घटना के बाद मौजूद पुलिसबल - फोटो : amar ujala

अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार में भतीजे के तिलक को लेकर उत्सव का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका पांच बेटियों की मां थीं और परिवार पर गहरा दुख छा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें