घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल वीरू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
घटना के बाद मौजूद पुलिसबल
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार में भतीजे के तिलक को लेकर उत्सव का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका पांच बेटियों की मां थीं और परिवार पर गहरा दुख छा गया।