गुसियारी गांव के क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी को पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। क्षेत्र के गुसियारी गांव में चल रहे जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सुमेरपुर व बांदा के बीच मैच खेला गया। जिसमें बांदा की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
गुसियारी में चल रहे जीपीएल टूर्नामेंट में सोमवार को बांदा व सुमेरपुर के बीच मैच हुआ। जिसमें सुमेरपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए। सुमेरपुर की तरफ से सबसे ज्यादा रन विक्की ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम महज 12.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन बना जीत दर्ज कराई और यह मैच अपने नाम कर लिया।
आज के मैच में मैन ऑफ दा मैच लकी को चुना गया। मैच में लकी ने 55 रन बनाए और 3 विकेट लिए। अंपायर सहगल खान, आमिर जमाल और तीसरे अंपायर की भूमिका सरदार अहमद ने की। सरदार अहमद खान व इरशाद खान ने मैच की कमेंट्री की। इस मौके पर कयाम मुस्तफा, उमर गुल, अली, आमिर, सोनू, सुनील, खान निजामुद्दीन, सुनील, लाला ठाकुर व गौस कमेटी के सभी सदस्य व दर्शक मौजूद रहे।