फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : पुलिस पर बदमाश को गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। वहीं पुलिस ऐसी किसी घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सिसोलर थानाक्षेत्र के ग्राम बैजेमऊ गांव निवासी सत्यम सिंह ने सिसोलर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके चाचा धीरेंद्र सिंह उर्फ बुल्ली (42) सोमवार को सुबह आठ बजे अपने वकील से मिलने गए थे। एक बजे उनका फोन पर बताया कि हमीरपुर से फोन लौटते समय पुलिस ने पैर में गोली चला दी है। पुलिस वाले कानपुर लिए जा रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया और फोन बंद हो गया। सीओ विवेक यादव का कहना है कि धीरेंद्र सिंह टापटेन बदमाश है। उस पर आर्म एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी, मिनी गुंडा एक्ट के मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा गोली मारने की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें