फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, छोटी बहन ने परिजनों को दी जानकारी, पिता ने युवक के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 22 Nov 2022 12:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। छोटी बहन घर पहुंचकर  परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नलकूप से लौटते समय दो युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। छोटी बहन ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। खोजबीन के बाद बेटी का सुराग न लगने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

दरियापुर गांव के संतराम प्रजापति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे दो नाबालिग बेटियां नलकूप से घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव के एक युवक ने साथी के साथ दोनों को रोक लिया। तमंचे के बल पर बड़ी बेटी को उठा ले गया।
छोटी बेटी ने घर पहुंचकर जानकारी दी। परिजनों ने रात में किशोरी को ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।  थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि किशोरी के अपहरण की तहरीर मिली है। युवक का पिता, पीड़ित पक्ष के साथ थाने आया था। पुलिस टीम लगाकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें