फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में राम मंदिर निर्माण जन जागरण जुलूस में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा/गहरौली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों एवं निर्माण समिति ने कस्बे में जन जागरण शोभायात्रा महामंडलेश्वर स्वामी ज्योर्तिमय आनंद गिरि महाराज व विधायक मनीषा अनुरागी की अगुवाई में निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को मां कालका देवी मंदिर के प्रांगण में जन जागरण शोभायात्रा में मुख्य अतिथियों के साथ क्षेत्र व कस्बे के राम भक्त शामिल रहे। इसमें राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बैंडबाजे के साथ थिरकते रहे। शोभायात्रा के दौरान छतों से महिलाओं ने फूलों की वर्षा की। समापन पर महामंडलेश्वर ने कहा कि जिस प्रकार गिलहरी द्वारा सेतु निर्माण को आज भी याद किया जा रहा है। उसी प्रकार समस्त राम भक्त मंदिर निर्माण में आर्थिक रूप से सहभागिता दिखाकर अपना नाम दर्ज कराएं। विधायक मनीषा अनुरागी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, वेदरतन, बलवंत सिंह परिहार, मिंटू शुक्ला, संतोष पाठक, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें