सरीला एसडीएम खालिद अंजुम को ज्ञापन देती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर गांव में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के स्थानांतरण की मांग की है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 19 जनवरी को आंगनबाड़ी हेमलता व कमलेश कुमारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ जलालपुर गांव के बस स्टैंड पर कोविड वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग कर रही थी। साथ में स्वास्थ्य विभाग के दीपक कुमार भी ड्यूटी पर थे। उन्होंने व डा. रतनलाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनका अपमान किया। जब तक डॉ. रतनलाल, दीपक कुमार व हरिकिशन का जलालपुर से स्थानांतरण नहीं हो जाता। वह वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग नहीं करेंगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रीना, ममता, माया, प्रियंका, कल्पना, रमाकांती, अंजू गुप्ता, गीता सिंह, शोभा रानी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उधर एसडीएम खालिद अंजुम ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डा. रतनलाल का कहना है कि उन पर मनगढंत आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी आंगनबाड़ी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।