गहरौली। गुरुवार शाम अचानक बरसात होने से किसानों में जहां चिंताएं बढ़ गई हैं, वहीं ठंड का और प्रकोप बढ़ गया है।
बीते सप्ताह लगातार पांच दिनों तक जोरदार बारिश ने किसानों की कमर वैसे ही तोड़ कर रख दी थी। अधिकांश किसानों के खेत में अतिवृष्टि के कारण जलभराव हो गया था। जो अभी ठीक से पानी निकल भी नहीं सका है। गुरुवार को देर शाम करीब 5 बजे के बाद विकासखंड क्षेत्र के निवादा, रूरीपारा, बांधुर और बिवांर सहित कई गांव में बूंदाबांदी के साथ रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। बांधुर के किसान सुदीप पालीवाल ने बताया कि अब इस वर्षा से सिवाय नुकसान के और कुछ नहीं होना है। अभी खेतों का पानी पूरी तरह सूख भी नहीं पाया है। इस खराब मौसम के कारण ठंड का प्रकोप ग्रामीणों के साथ जानवरों को झेलना पड़ा रहा है।