सरीला। जलालपुर थाना पुलिस ने चंडौत तिराहे से 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सीओ अखिलेश राजन ने बताया कि अनिल राजपूत निवासी बसरिया थाना जलालपुर शातिर अपराधी है। वह गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी भी है। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी, कॉपीराइट व आबकारी अधिनियम सहित चार मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बताया कि उसे चंडौत तिराहे से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।