फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंधमारी कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
छानी में दुकान के पीछे से तोड़ी गई दीवार को देखते थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर-छानी। बिवांर थानाक्षेत्र के छानी कस्बा स्थित पुरानी बाजार में एक फुटवियर की दुकान की पीछे की दीवार को शातिरों ने तोड़ दिया। उसके बाद दुकान में घुसकर चोर करीब दो लाख कीमत का सामान पार कर ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दुकानदार ने थाने में तहरीर दी हैै। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पुरानी बाजार में फुट वियर ती दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात चोरों ने उनकी दुकान में पीछे की दीवार को तोड़ दी। उसके बाद भीतर घुसकर फुटवियर, होजरी व कॉस्मेटिक्स का सामान व नगदी चुरा ले गए। दुकान में चोरों ने आग भी लगाने का प्रयास किया। मौके पर एक पेटी का सामान जला हुआ पड़ा मिला है। दुकान मालिक ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने मौका मुआयना किया। साथ ही चोरी का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें