फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए 22 लाभार्थियों को दिया गया 36.69 लाख का ऋण

विज्ञापन
एनआईसी में महिला लाभार्थी को किट देते डीएम डा.चंद्र भूषण व सीडीओ केके वैश्य। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 506995 लाभार्थियों को स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन 4314 करोड़ का ऋण वितरित किया। इसमें जिले के 22 लाभार्थी शामिल हैं, उन्हें 36.69 लाख रुपये ऋण दिया गया है।
विज्ञापन

एनआईसी में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों को 18.51 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में नौ लाभार्थियों को 16.38 लाख, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को 1.80 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
इसी तरह विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से 50 लाभार्थियों को टूल किट बांटे गए हैं। जिलाधिकारी ने हसन खान, जितेंद्र कुमार, विमल कुमार, मो.मोइन को ऋण स्वीकृत पत्र और सोनी, मंजू वर्मा को दर्जी टूल किट दिए। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, एमडीआईसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें