भरुआसुमेरपुर(हमीरपुर)। गुरुवार की रात नेशनल हाईवे में मंडी समिति के बाहर दुकान के बाहर रखी पचास से ज्यादा सीमेंट की नई चादरें चोर वाहन में लादकर रफूचक्कर हो गए। चोरी गई चादरों की कीमत 80 हजार के आसपास है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंडी समिति की दुकानों में हाईवे किनारे शिवा शिवहरे की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान के बाहर सीमेंट की चादरें लगी थी। गुरुवार रात चोर करीब 80 चादरें वाहन में लादकर रफूचक्कर हो गये। चोरी गई चादरों की कीमत 80 हजार के आसपास है। चोरी की घटना का पता सुबह दुकानदार के दुकान पहुंचने पर हुआ। घटना से दुकानदार ने पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की है। दुकानदार ने घटना की पुलिस को तहरीर सौंपी है।
चोरी की घटना की सूचना पाकर सपा व्यापार सभा के मंडल प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाशबाबू शिवहरे, ध्रुव शिवहरे आदि व्यापारी नेता पहुंचे और थानाध्यक्ष से वार्ता कर घटना का खुलासा करने की मांग की। बता दें कि इसके पूर्व मंडी के आसपास चोरी की कई बड़ी वारदातें हुई हैं। जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसके पूर्व सपा नेता सगीर खान की मिल में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।